शाहिद कपूर की फिल्म “देवा” BOX OFFICE COLLECTION और उनकी 5 HIT-FLOP फिल्मों की जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म “देवा” 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । शुरुआती 2 दिनों में फिल्म ने लगभग ₹12 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, इस फिल्म का बजट तक़रीबन ₹80 करोड़ बताया जा रहा है, जिससे इसे फिल्म को हिट होने के लिए एक लंबा सफर तय करना होगा।

“देवा” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो (Deva Box Office Collection)
पहला दिन (Day 1): ₹5.5 करोड़
दूसरा दिन (Day 2): ₹6.5 करोड़
कुल कलेक्शन (अब तक): ₹12 करोड़ (लगभग) की कमाई कर ली है, और वही Day 3 में अनुमान है की 5 करोड़ प्लस हो सकते है जिससे फिल्म का आकड़ा आज 17 करोड़ पहुंच जायेगा |

फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें शाहिद कपूर के अभिनय की सराहना तो खूब की गई है, लेकिन स्क्रिप्ट और क्लाइमेक्स को लेकर कुछ आलोचना भी खूब हुई

शाहिद कपूर की 5 सुपर हिट और 5 सुपर फ्लॉप फिल्मों को देखे तो कुछ इस प्रकार होने ( Shahid Kapoor 5 Hit & 5 Flop Movies List)

शाहिद कपूर की सुपरहिट और हिट फिल्में (Hit Movies of Shahid Kapoor)

विवाह (2006): सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म ₹31.56 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही।

जब वी मेट (2007): करीना कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसने ₹31.06 करोड़ की कमाई की और हिट साबित हुई।

आर… राजकुमार (2013): प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म ₹66.1 करोड़ की कमाई के साथ एवरेज हिट रही।

पद्मावत (2018): संजय लीला भंसाली की इस मेगा बजट फिल्म में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट रही।

कबीर सिंह (2019): शाहिद कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक, इस रोमांटिक ड्रामा ने ₹276.34 करोड़ की नेट कमाई की और सुपर ब्लॉकबस्टर बन गई।

शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में (Flop Movies of Shahid Kapoor)

फिदा (2004): करीना कपूर और शाहिद की यह थ्रिलर फिल्म केवल ₹9.71 करोड़ ही कमा सकी और फ्लॉप साबित हुई।

दिल मांगे मोर (2004): रोमांटिक कॉमेडी जिसने सिर्फ ₹5.43 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हो गई।

दीवाने हुए पागल (2005): अक्षय कुमार और शाहिद कपूर स्टारर यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म ₹15.17 करोड़ कमाकर फ्लॉप रही।

शानदार (2015): आलिया भट्ट के साथ आई यह रोमांटिक कॉमेडी ₹43.13 करोड़ कमाकर फ्लॉप रही।

रंगून (2017): विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने ₹20.87 करोड़ कमाए और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।

शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई हिट, फ्लॉप और एवरेज फिल्में दी है, लेकिन अभी उनकी फिल्म देवा सिनेमा घर में है और बॉक्स ऑफिस की कमाई पर निर्भर करेगा कि यह फिल्म हिट होगी या नहीं। वही शहीद कपूर की देवा को उनकी पिछली फिल्म “कबीर सिंह” की तरह देखा जा रहा था लेकिन यह फिल्म वैसा कुछ करती नहीं दिख रही है, अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा ही देवा हिट होती है या फ्लॉप |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *